वैसे तो सितारे आसमान में होते हैं. लेकिन लॉकडाउन में बॉलीवुड और खेल जगत के सितारे ट्रैक्टर चला रहे हैं. इत्तेफाक की बात ये है कि इन सभी के ट्रैक्टर चलाने की वजह भी कहीं न कहीं एक ही हैं.
एमएस धोनी
ट्रैक्टर की सवारी करते धोनी का ये वीडियो उनके रांची वाले फार्म हाउस का है. धोनी ने ये ट्रैक्टर नया खरीदा है, जो कि कंपनी का सबसे लेटेस्ट और सॉलिड मॉडल है. इस ट्रैक्टर को खरीदने के पीछे धोनी का मकसद सिर्फ सवारी का आनंद उठाना ही नहीं बल्कि अपने ऑर्गेनिक खेती के व्यपार को बढ़ाना भी है.
सलमान खान
कीचड़ से सने खेतों में ट्रैक्टर चलाते ये बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार सलमान खान का वीडियो है. कोरोना काल में अपने पनवेल फार्म हाउस पर समय बीता रहे सलमान यहां ट्रैक्टर के जरिए खेतों को धान की रोपाई के लिए तैयार कर रहे हैं.
धर्मेन्द्र
इन खेतों को बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेन्द्र ने ट्रैक्टर से खुद से जोता है. लेकिन .यहां ट्रैक्टर पर बैठे वो खेत जोत नहीं रहे बल्कि फैंस को अपने वैनिटी वैन से दो-चार करा रहे हैं. ये वैनिटी वैन जिसमें कभी धर्मेन्द्र शूटिंग के लिए तैयार होते थे, अब हाउस ऑन व्हिल बन चुका है.
मनु भाकर
अंदाज से शूटर है. वर्ल्ड लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं लेकिन यहां गांव के खेतों के बीच ट्रैक्टर चला रही हैं. मनु भाकर ने लॉकडाउन में अपनी इस ट्रैक्टर राइड को खूब इंज्वॉय किया. कुल मिलाकर इन सभी सितारों ने ट्रैक्टर का इस्तेमाल लॉकडाउन में गांव, खेत और नेचर के नजदीक लोगों को खींचने के लिए किया है. जरा सोचिए सितारे जमीं पर उतर सकते हैं तो हम क्यों नहीं.