Year Ender 2020: इन टूर्नामेंट्स के आयोजन पर गिरी कोरोना की गाज

Updated : Dec 29, 2020 18:59
|
Editorji News Desk

खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए साल 2020 बेहद अहम था. इस साल कई बड़े टूर्नामेंट्स आयोजन होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस महामारी का असर दुनियाभर के खेलों पर भी पड़ा. कई स्टार खिलाड़ी इस वायरस की चपेट में आए और उनके कारण कई टूर्नामेंट्स भी रद्द करने पड़े. आइए जानते हैं खेल जगत के उन बड़े टूर्नामेंट के बारे में जिन्हें साल 2020 में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखकर रद्द या फिर अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया.

1. टोक्यो ओलंपिक्स

कोविड-19 महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए इस साल टोक्यो ओलंपिक्स को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. टोक्यो ओलंपिक्स साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच टोक्यो में खेले जाने थे. लेकिन अब इनका आयोजन अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ही होगा.

2. यूरो 2020

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच यूरो कप 2020 को स्थगित कर दिया गया था. यह टूर्नामेंट 12 जून से 12 जुलाई के बीच खेला जाना था. लेकिन अब इसका आयोजन 11 जून से 11 जुलाई 2021 के बीच होगा. इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब टूर्नामेंट आखिरी समय पर स्थगित किया गया है.

3. ICC टी-20 वर्ल्ड कप

आईसीसी ने इस साल कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को 2022 तक के लिए टाल दिया. टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच प्रस्तावित था. वहीं 2021 में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप का आयोजन पूर्व निर्धारित समय पर ही होगा. भारत में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप अक्टूबर 2021 में आयोजित किया जाएगा .

4. विंबलडन 2020

टेनिस फैंस और खिलाड़ियों को उस समय बहुत बड़ा झटका लगा, जब कोरोना वायरस महामारी के कारण टेनिस के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स में से एक विम्बलडन को रद्द करना पड़ा था. यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार था जब सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट को रद्द किया गया. विम्बलडन का आयोजन इस साल 29 जून से 12 जुलाई के बीच किया जाना था. 

 

UEFAWimbledon ChampionshipsTokyo 2020 Olympicकोविड-19महामारीOlympic Games

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video