स्पाइसजेट के ग्राहकों को मिली राहत, टिकट में बदलाव करने पर नहीं कटेंगे पैसे

Updated : Apr 18, 2021 11:18
|
Editorji News Desk

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच एक बार फिर से लोगों के बीच इस बात की आशंका है कि हवाई यात्राएं फिर से बंद न हो जाएं. कोरोना की पाबंदियों के चलते कई यात्री अपनी हवाई सेवा को आगे टाल रहे है तो कई समय बदल रहे हैं. इस बीच स्पाइसजेट(SpiceJet) ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए 'चेंज फीस' माफ करने का ऐलान किया है. इसके बाद यात्रियों को यात्रा के पांच दिन पहले तक टिकट की तारीख या समय में किए गए बदलाव पर कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं लगेगा.

स्पाइसजेट ने शनिवार को बताया कि 17 अप्रैल से 15 मई के बीच सीधी डोमेस्टिक फ्लाइट की यात्रा के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्री एक बार चेंज फीस (Change Fees) में छूट का लाभ ले सकते हैं. नए नियम के तहत वे यात्रा से पांच दिन पहले तक टिकट की तारीख या समय में अपने अनुसार बदलाव कर सकते हैं.

बता दें कि इससे पहले यह छूट 7 दिन पहले कराए गए फेरबदल पर लागू होती थी. इससे पहले इंडिगो भी ये कदम उठा चुका है. दरअसल कोविड महामारी के बीच लोगों द्वार टिकट कैंसिलेशन को रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं.

SpiceJetFlight Farespicejet aircraftcoronavirus in india

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study