माऊई आइलैंड पर बिताएं पार्टनर संग रोमांटिक वेकेशन, जानें ख़ास बातें

Updated : Feb 18, 2021 21:04
|
Editorji News Desk

अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमेंटिक वेकेशन पर जाना चाहते हैं तो अमेरिका के हवाई में माऊई आइलैंड आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. इस आइलैंड की खास बात है यहां के शांत Beaches, जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं रोमांस के कुछ बेहतरीन पलों के अलावा इस आइलैंड में आप सर्फिंग से लेकर वेल फेस्टिवल तक में बहुत सी ऐक्टिविटी को इंजॉय कर सकते हैं. आइए आज आपको इस आइलैंड की कुछ खास चीजों के बारे में बताते हैं...

सर्फ स्कूल
- कानापाली बीच पर कानापाली सर्फ स्कूल है। ये स्कूल पहली बार सर्फिंग करने वालों के लिए तो काफी शानदार है. लहरों से खेलने के मज़े उठाने हैं तो इससे बेहतर जगह कोई और नहीं हो सकती.

इतिहास का खजाना
लहाइना शहर में 65 से ज्यादा ऐतिहासिक स्थान हैं जिसने 500 सालों से ज्यादा का इतिहास समेट रखा है. यहां आप बाल्डविन होम म्यूजियम से शुरुआत कर सकते हैं जो माऊई आइलैंड के सबसे पुराने घरों में से एक है.

माऊई व्हेल फेस्टिवल
यहां व्हेल फेस्टिवल मनाया जाता है जिस दौरान आप समुद्र किनारे कुर्सी पर बैठकर बाइनोक्युलर्स की मदद से समुद्र में व्हेल की गतिविधियों को देख सकते हैं. बीच में जगह जगह पर मरीन नैचुरलिस्ट होते हैं जो विजिटर्स को व्हेल देखने में मदद करते हैं.

मालुका बीच
वैसे तो आपको माऊई की कई बीचों पर समुद्री कछुए दिख जाएंगे लेकिन मालुका बीच पर आप उनको सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं. 'टर्टल टाउन' के नाम से लोकप्रिय इस बीच पर बड़ी संख्या में हवाई के हरे समुद्री कछुए पाए जाते हैं. जिन्हे आप यहां आराम से देख सकते हैं.

travel

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी