पत्नी ने बताया सपा नेता Azam khan की तबीयत का हाल, कहा- मुंह में हुआ अल्सर, खाना नहीं खा पा रहे

Updated : Jun 16, 2021 19:09
|
Editorji News Desk

लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital ) में भर्ती सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान (SP leader MP Azam Khan) की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है. उनकी पत्नी तंजीम फातिमा (Azam Khan Wife) ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा- उनकी हालत बहुत खराब है (Azam Khan's condition is very bad). कई बीमारियों और जेल में रहने के बाद वो काफी कमजोर हो गए हैं. फातिमा ने कहा कि आजम खान के मुंह में अल्सर हो गया है, वो कुछ खा भी नहीं पा रहे. हालांकि, उनकी कोविड रिपोर्ट (corona report) नेगेटिव आई है पर उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया है. बीते महीने ही आजम खान के फेफड़ों में पोस्ट कोविड फाइब्रोसिस, कैविटी और चेस्ट इंफेक्शन पाया गया था.

बता दें कि आजम खान और उनके परिवार के लोगों पर कई तरह के केस दर्ज किए गए हैं, इन मामलों में आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला फरवरी 2020 से ही सीतापुर जेल में थे. 30 अप्रैल को दोनों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और फिर आजम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 9 मई को लखनऊ के अस्पताल में एडमिट कराया गया था. 

Medanta HospitalAzam KhanSerious ConditioninfectionAzamCovid +ve

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'