साउथ एक्टर यश (Yash) और संजय दत्त(Sanjay Dutt) की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter2) को लेकर जबरदस्त क्रेज़ बना हुआ है. कोरोना की वजह से ' केजीएफ: चैप्टर 2 ' की रिलीज डेट बार-बार टल रही थी. लेकिन अब इस मच अवेटेड फिल्म के लिए फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है. क्योंकि अब फिल्म की रिलीज डेट (Kgf Chapter 2 Release Date) सबके सामने आ गई है. खुद कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) ने रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
यश (Yash) ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फिल्म का नया पोस्टर और रिलीज डेट फैंस के साथ शेयर किया है. यश ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज की अनिश्चितताएं केवल हमारे संकल्प में देरी करेंगी, लेकिन जैसा वादा किया गया था, वैसा ही होगा. हम 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में आएंगे. यश के इस एलान के बाद से ही फैन्स सुपर एक्ससाइटेड हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: Mahesh Manjrekar की हुई सर्जरी, ब्लैडर कैंसर से थे पीड़ित