लो अब... इंग्लैंड भी 'साउथ अफ्रीका' की वजह से वर्ल्ड कप फाइनल खेलेगा
Updated : Jul 12, 2019 11:57
|
Editorji News Desk
27 साल, 327 महीने, 1,424 हफ्ते और 9,969 दिन... इतना लंबा फासला तय कर इंग्लैंड एक बार फिर से क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में है. पर क्या आप जानते हैं कि इंग्लैंड के लिए मौजूदा विश्व कप के फाइनल में पहुंचना आसान न होता अगर उसे साउथ अफ्रीकन का साथ न मिला होता. सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे जेसन रॉय बाई बर्थ साउथ अफ्रीकन हैं. इंग्लिश टीम को सेमीफाइनल से फाइनल तक ले जाने में उन्होंने 65 गेंदों पर 85 रन का योगदान दिया. वर्ल्ड कप के इतिहास में ये लगातार दूसरी बार है जब कोई टीम साउथ अफ्रीकी मूल के क्रिकेटर की वजह से फाइनल में पहुंची है. पिछले वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड के लिए ये काम ग्रांट इलियट ने किया था, जिन्होंने सेमीफाइनल में 73 गेंदों पर 84 रन बनाए थे.
Recommended For You