गांगुली के बयान से उलझा धोनी के T20 वर्ल्ड कप में खेलने का सवाल

Updated : Dec 02, 2019 09:11
|
Editorji News Desk

महेन्द्र सिंह धोनी अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, इस सवाल को BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली के ताजा बयान ने और उलझा दिया है. गांगुली के मुताबिक ये सवाल अब धोनी से ही किया जाना चाहिए.

BCCI अध्यक्ष बेशक धोनी से पूछने की बात कर रहे हैं... पर धोनी तो अपने फ्यूचर को लेकर जनवरी तक बात ही नहीं करना चाहते.

इन दोनों से परे चीफ सलेक्टर पहले ही ये साफ कर चुके हैं कि अब वो धोनी से आगे निकल चुके हैं. लेकिन, टीम के कोच रवि शास्त्री अब भी ये मानते हैं कि T20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने की रेस से धोनी बाहर नहीं हुए हैं. अब समझ नहीं आ रहा कि धोनी पर कौन राइट है और कौन रॉन्ग... और उनके फ्यूचर को लेकर आखिर चल क्या रहा है.

 

धोनीT20 World cupMSDSourav Gangulyसौरव गांगुलीBCCIDhoni

Recommended For You