गांगुली ने कोरोना की वजह से कैंसिल कराया दुबई का टिकट, ACC मीटिंग टली

Updated : Mar 02, 2020 12:49
|
Editorji News Desk

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोरोना वायरस की वजह से दुबई में होने वाली ACC मीटिंग में शिरकत करने से इंकार कर दिया है.. इसके बाद वहां होने वाली एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग भी फिलहाल इस महीने के अंत तक के लिए टल गई है...BCCI सूत्रों ने PTI को बताया कि ACC मीटिंग में हिस्सा लेने गांगुली को रविवार शाम दुबई रवाना होना था.. उनके साथ बोर्ड के सेक्रेटरी जय शाह भी जाने वाले थे... बता दें कि यूएई में कोरोना के 700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं... जिससे डर का माहौल बना है.. सितंबर में होने वाले एशिया कप क्रिकेट को लेकर ये मीटिंग अहम थी.. क्योंकि इसमें उसके आयोजन स्थल पर मुहर लगनी थी.

Sourav Gangulyएशिया कप 2020कोरोना वायरससौरव गांगुलीCorona Virus

Recommended For You