कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गांधी जयंती के मौके पर बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि गांधी जी नहीं, बल्कि आरएसएस भारत का प्रतीक बन जाए. सोनिया गांधी ने कहा कि ये संभव नहीं है क्योंकि हमारे देश की नींव में गांधी के विचार हैं. सोनिया ने कहा कि वे ऐसे लोगों को साफ शब्दों में बताना चाहती हैं कि हमारे देश की मिली जुली संस्कृति, सभ्यता और समाज में गांधी जी की सर्वसमावेशी व्यवस्था के अलावा कभी कुछ नहीं सोचा जा सकता. सोनिया गांधी ने दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस दफ़्तर से निकल कर राजघाट पहुंची कांग्रेस की पदयात्रा के समापन पर ये बातें कहीं.