वैलेंटाइन्स डे के मौके पर सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ प्यारा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह चलती ट्रेन के अंदर किस करती हुई नजर आ रही हैं. आनंद आहूजा के साथ वीडियो और फोटो शेयर करते हुए सोनम ने लिखा- 'मेरे शानदार पति का बहुत- बहुत धन्यवाद जिन्होंने ग्लासगो में मेरे साथ 6 सप्ताह में से 5 सप्ताह बिताए. यह आश्चर्यजनक था कि हर रोज शूटिंग के बाद वह मेरे पास वापस आ जाते थे. उनके लिए लंदन में घर से काम करना ज्यादा आसान होता, लेकिन वह यहां मेरे साथ रहें. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं आनंद .