बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए काफी ज़्यादा चर्चाओं में रहती हैं. सोनम बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जो अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में सोनम कपूर ने सोशल मीडिया में अपने लेटेस्ट लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की. अपने इस लुक में सोनम ने स्टीफन रोनॉल्ड पेरिस के कलेक्शन से डीप नैक और फुल स्लीव्स का खूबसूरत गोल्डन गाउन पहना हुआ है. ब्लैक बेल्ट, हैवी नेकपीस और गोल्डन इयररिंग्स इस लुक को और भी ज़्यादा एलिगेंट बना रहे हैं. अपने इस लुक को मिनिमल रखने के लिए सोनम ने स्मोकी आई के साथ रेड लिपस्टिक लगाई है. लूज बन हेयरस्टाइल सोनम के इस लुक को काफी कॉम्पलिमेंट कर रहा है.