बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह मेकअप (Makeup Video) करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो पर सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) का कमेंट भी आया है.
सोनम ने फैंस के साथ सुबह के मेकअप रूटीन का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'तैयार हो रही हूं...सुबह.' हालांकि वीडियो से ज्यादा उनके पति आनंद आहूजा के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी और खींचा है. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा है 'जब मैं आपका नाश्ता बना रहा था तो आप यह कर रही थीं. हम्म...'