बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी आने वाली थ्रिलर फिल्म Blind की शूटिंग पूरी कर ली है. खुद सोनम ने सोशल मीडिया पर एक बूमरैंग वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस क्राइम थ्रिलर की शूटिंग 39 दिनों के अंदर ग्लास्गो में पूरी की गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम की ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी. बता दें Blind कहानी है एक ऐसी पुलिस ऑफिसर की जो देख नहीं सकती, बावजूद इसके वो एक सीरियल किलर को पकड़ती है.