अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर 9 नवंबर को 30 साल के हो गए हैं. इस मौके को और भी खास बनाने के लिए बहन सोनम कपूर दुबई में उनका बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं. जिसकी वीडियोज़ भी सोनम ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अपलोड की है. बता दें जल्द ही हर्षवर्धन अपने पिता अनिल कपूर के साथ अभिनव बिंद्रा की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगे.