बॉलीवुड एक्ट्रेस और दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने किसान आंदोलन के समर्थन में कविता पढ़ते हुए एक वीडियो रिलीज किया है. इस कविता को वरद भटनागर ने लिखा है जिसका शीर्षक 'क्यों' हैं. सोनाक्षी ने इस कविता के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,'नजरें मिलाके खुद से पूछो- क्यों? यह कविता उन हाथों को समर्पित है जिनकी वजह से हम रोज भोजन करते हैं. इसके साथ उन्होंने वीडियो का हैशटैग किसान आंदोलन लिखा है.