कोरोना से कांग्रेस नेता अशोक वालिया और सीताराम येचुरी के बेटे की मौत

Updated : Apr 22, 2021 12:33
|
Editorji News Desk

कोरोना की वजह से कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक कुमार वालिया (Ashok Kumar Walia) और CPI (M) के नेता सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) के बड़े बेटे का निधन हो गया. खुद येचुरी ने अपने बेटे आशीष को हमेशा के लिए खो देने की जानकारी ट्वीट कर दी. आशीष की उम्र महज 35 साल थी. उधर शीला सरकार में मंत्री रहे अशोक कुमार वालिया ने दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली. वह पिछले तीन दिन से कोरोना से जंग (Battle with corona) लड़ रहे थे. डॉ वालिया राजधानी दिल्ली की कृष्णा नगर सीट पर चार बार विधायक रहे. आम आदमी पार्टी के आने से पहले वो दिल्ली की सियासत में अजेय माने जाते थे. वे शीला दीक्षित सरकार में ऊर्जा और स्वास्थ्य मंत्री रहे थे.

Sitaram YechuryCoronaAK Walia

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'