लखनऊ में बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को बुधवार तड़के गोली मारने को मामले में नया ट्विस्ट गया है. पुलिस ने दावा किया है कि आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए खुद ही अपने ऊपर गोली चलवाई थी. दरअसल इस मामले में पुलिस ने आयुष के साले आदर्श को गिरफ्तार किया है...आदर्श ने ही सारे राज उगले हैं. उसने पूछताछ में बताया कि सांसद के बेटे ने कहा था कि किसी को फंसाना है. उसकी चंदन गुप्ता, मनीष जायसवाल और प्रदीप कुमार सिंह से कोई दुश्मनी थी, इसीलिए साज़िश के तहत हमला करवाकर उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराये जाने का प्लान था. दरअसल आयुष ने लवमैरेज किया था इस वजह से सांसद परिवार ने उससे नाता तोड़ लिया था. बता दें कि आयुष पर मंगलवार रात 2.45 बजे छठा मिल के पास फायरिंग हुई थी. जिसमें एक गोली उसके दाहिने हाथ को भेदते हुए निकल गई.