कोरोना की आफत के बीच आर्थिक मोर्चे पर कुछ राहत, ₹1.41 लाख करोड़ का रिकॉर्ड GST कलेक्शन

Updated : May 01, 2021 19:43
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना की दूसरी लहर के कहर के कारण कई राज्यों में जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसी परस्थितियों की वजह से अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगने का अनुमान है. इसी आशंका के बीच शनिवार को अर्थव्यवस्था (Economy) को मजबूती देने वाली बड़ी खबर सामने आई है. अप्रैल महीने में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) 1.41 लाख करोड़ रुपये हुआ है, मार्च में जीएसटी कलेक्शन 123902 करोड़ रुपये रहा था, इस तरह मार्च की तुलना में अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 14 फीसदी बढ़ा है.

वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसर अप्रैल में कुल जीएसटी कलेक्शन 1,41,384 करोड़ रुपये का रहा है, जो जीएसटी व्यवस्था की शुरुआत के बाद से ही अभी तक का एक रिकॉर्ड है. कुल जीएसटी कलेक्शन में सेंट्रल जीएसटी 27,837 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी 35,621 करोड़ रुपये और इंटेग्रटेड जीएसटी 68, 481 करोड़ रुपये रहा है. इसके अलावा 9, 445 करोड़ रुपये सेस के हैं. इंटेग्रेटेड जीएसटी में 29, 599 करोड़ रुपये केवल आयात किए गए सामानों पर लगाए गए टैक्स से मिले हैं.

night curfewGST collectionsEconomyLOCKDOWNCorona Guidelines

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study