थोड़ी राहत: 24 घंटे में 3.66 लाख नए कोरोना केस आए तो 3.53 लाख ठीक हुए

Updated : May 10, 2021 11:03
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना के बढ़ते कोहराम के बीच मामूली राहत की खबर मिली है. देश में 5 दिनों के बाद एक दिन में कोरोना के 4 लाख से कम नए मामले (Less than 4 lakh new cases)सामने आए हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के मुताबिक रविवार को भारत में 24 घंटे में 3 लाख 66 हजार 161 नए केस सामने आए जबकि 3 हजार 754 मरीजों की जान कोरोना ने ली. इससे पहले लगातार दो दिनों से संक्रमण के कारण मौतों का आंकड़ा 4000 के पार जा रहा था. राहत की बात ये भी है कि नए मरीजों और कोरोना महामारी (Corona epidemic) से मुक्त होने वाले मरीजों के बीच का फासला भी घटा है. बीते 24 घंटे में देश में 3 लाख 53 हजार 818 मरीजों ने कोरोना को सफलतापूर्वक मात दी है. अच्छी खबर महाराष्ट्र से भी है...यहां एक महीने बाद एक दिन में 50 हजार से कम केस आए हैं. रविवार को यहां 48 हजार नए केस दर्ज किए गए. हालांकि एक्टिव केसों (Active cases)की संख्या अब भी चिंता बढ़ा रही है जो अब बढ़कर 37 लाख 45 हजार 237 हो गई है. वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में अब तक 17 करोड़ 1 लाख 76 हजार 603 लोगों को टीका लग चुका है.

corona in indiacorona positive patientcorona news

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?