बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) पटौदी पैलेस में पति, कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) और बेटी इनाया (Inaaya) के साथ छुट्टियां मना रही हैं. सोहा लगातार सोशल मीडिया पर पटौदी हाउस की तस्वीरें शेयर कर रही हैं. सोहा ने अब जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें कुणाल बेटी इनाया के स्विमिंग सीखाते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा सोहा ने बेटी के साथ पटौदी पैलेस की तस्वीरें शेयर की थीं. उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.