खादी ग्रामोद्योग ने गाय के मूत्र और गोबर से बना साबुन और शैंपू लॉन्च किया है. ये अलग अलग खुशबू में आया है, गोबर से बने इस साबुन की कीमत रखी गई है 125 रुपए. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे लॉन्च किया. खादी खादी ग्रामोद्योग ने बताया है कि ये साबुन सभी टेस्ट में सफल रहा है और त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है. इसके अलावा बांस से बनी पानी की बोतल भी लॉन्च की गई है जिसकी कीमत 300 रुपए और 560 रुपये रखी गई है. गांधी जयंती के मौके पर खादी ग्रामोद्योग अपने प्रोडक्ट्स पर काफी छूट भी दे रहा है.