नेपाल: माउंट गुरजा में हिमस्खलन से 9 की मौत
Updated : Oct 13, 2018 19:56
|
Editorji News Desk
नेपाल के माउंट गुरजा पर हिमस्खलन की चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें दक्षिण कोरिया के पांच पर्वतारोही और चार नेपाली गाइड शामिल हैं। खराब मौसम की वजह से पर्वतारोहियों का यह दल 3500 मीटर की ऊंचाई पर कैम्प में रुका था लेकिन ये कैंप ही हिमस्खलन से तबाह हो गया....इस दल ने 7 अक्टूबर को चढ़ाई शुरू की थी। इलाके में खराब मौसम की वजह से शवों को लाने में परेशानी आ रही है
Recommended For You