100 साल में पहली बार...इराक की राजधानी बगदाद पर बर्फ की चादर

Updated : Feb 13, 2020 15:18
|
Editorji News Desk

इराक की राजधानी में बुधवार को बड़ा ही शानदार नजारा दिखा...यहां इतनी बर्फबारी हुई की पूरा शहर ही सफेद चादर से लिपट गया. मौसम विभाग के अनुसार यहां 48 घंटों में 4 इंच से ज्यादा बर्फबारी हुई. जिसकी वजह से तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. आंकड़ों के लिहाज से देखें तो बगदाद में इससे पहले साल 1914 में ऐसी बर्फबारी हुई थी. बगदाद के अलावा शिया समुदाय का पवित्र शहर कर्बला भी बर्फ में ढका देखा गया. वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट का कहना है कि फरवरी महीने में इराक में बर्फ गिरना बेहद दुर्लभ है. इसके पीछे यूरोप की तूफान और बर्फीली हवाएं संभावित वजह हैं. दूर-दूर तक सफेद बर्फ में ढके इलाकों को देखकर लोग बेहद उत्साहित हो गए. 

मौसम विभागबर्फबारीइराक

Recommended For You