ICC टेस्ट रैंकिंग में स्टीव स्मिथ नंबर 2, विराट की बादशाहत बरकरार

Updated : Aug 19, 2019 15:25
|
Editorji News Desk

विराट कोहली वेस्टइंडीज़ से लोहा ले रहे हैं तो स्टीव स्मिथ इंग्लैंड से. लेकिन, ICC टेस्ट बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में इनके बीच अब सीधा मुकाबला है. ताजा रैंकिंग में 922 रेटिंग प्वाइंट के साथ विराट नंबर वन हैं तो वहीं स्मिथ के उनसे सिर्फ 9 अंक ही कम हैं और वो 913 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. एशेज सीरीज़ के शुरू होने से पहले स्मिथ टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे नंबर पर थे. लेकिन, सीरीज़ के पहले 2 टेस्ट के बाद ही वो नंबर 4 से नंबर 2 पर पहुंच गए हैं. एशेज के 3 टेस्ट अभी और खेले जाने हैं. अगर ऐसे ही स्मिथ का कमाल जारी रहा तो वो विराट की बादशाहत के लिए खतरा बन सकते हैं. हालांकि, विराट कोहली के पास भी अपनी बादशाहत को बचाए रखने के लिए वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज़ है.

ICC Test Rankingsविराट कोहलीVirat Kohliस्टीव स्मिथsteve smith

Recommended For You