बढ़ती महंगाई आम लोगों के लिए लगातार बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में बढ़ोतरी की है. दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसा प्रति लीटर महंगा हुआ है. हालांकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राजधानी दिल्ली में मई से लेकर अब तक 41 बार तेल की कीमतों में इजाफा हो चुका है. इन 41 दिनों में पेट्रोल 10.79 रुपये और डीजल 8.99 रुपये महंगा हो चुका है. अब तक 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुका है. फिलहाल देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के गंगानगर में 113.21 रुपये का मिल रहा है.
आइए जानते हैं बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स
शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 101.84 89.87
मुंबई 107.83 97.45
कोलकाता 102.08 93.02
चेन्नई 102.49 94.39
बेंगलुरु 105.25 95.26
हैदराबाद 105.83 97.96
पटना 104.25 95.51
जयपुर 108.71 99.02