अच्छी सेहत के लिए सुबह का नाश्ता है बेहद जरूरी, ब्रेकफास्ट स्किप करने से हो जाती है पोषक तत्वों की कमी

Updated : Sep 08, 2022 16:03
|
Editorji News Desk

हेल्दी लाइफ के लिए सुबह का नाश्ता (morning breakfast) दिन का सबसे अहम और जरूरी भोजन होता है. लेकिन, भागमभाग और बिजी लाइफस्टाइल के चलते कई लोग अक्सर सुबह का नाश्ता स्किप (skipping breakfast)कर देते हैं और सीधा लंच लेते है. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक, ब्रेकफास्ट (morning meals)) छोड़ देने से पूरे दिन शरीर में विटामिन, फाइबर, मिनरल्स जैसे जरूरी पोषक तत्वों (nutritional deficiency) की कमी रहती है.

ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने National Health and Nutrition Examination Survey (NHANES) से आंकड़ा लेकर इसका खुलासा किया है. इस स्टडी के लिए 19 साल और उससे अधिक उम्र के करीब 31 हजार अमेरिकी व्यस्कों को शामिल किया गया. जिससे पता चलता है कि जो वयस्क नाश्ता छोड़ देते हैं, वो उन जरूरी पोषक तत्व लेने से चूक जाते हैं जो सुबह के खाने में प्रचुर मात्रा में होते हैं.

शरीर को पूरा पोषण देने के लिए रिसर्चर्स ने नाश्ते को स्किप (SKIP) नहीं करने की सलाह दी है क्योंकि, जो लोग सुबह के नाश्ते को स्किप करते हैं उनमें स्नैकिंग की क्रेविंग्स बढ़ जाती है जिससे वो अधिक कार्बोहाइड्रेट, फैट, ऐडेड शुगर वाली चीजें खाते हैं और खराब डायट लेते हैं जिससे उनमें फोलेट, कैल्शियम, आयरन, कई विटामिनों की कमी रह जाती है.

adultsmorningbreakfasthealth

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी