रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिलदेव की कमान वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी ने टीम इंडिया के कोच के लिए... उन 6 नामों को फाइनल कर लिया है, जिन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. खास बात ये है कि इस लिस्ट में रवि शास्त्री का भी नाम शामिल है. स्पोर्ट्स स्टार की रिपोर्ट मानें तो कोच की रेस में शास्त्री के सामने माइक हेसन, टॉम मूडी, रॉबिन सिंह, लालचंद राजपूत और फिल सिमंस की कड़ी चुनौती होगी.