उत्तर प्रदेश के सीतापुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप कर वीडियो वायरल करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की टीम देर रात जब आरोपी को पकड़ने गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें एक दारोगा जख्मी हो गए, हालांकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया. बता दें कि 7 सितंबर को सीतापुर में एक नाबालिग लड़की का रेप कर पांच दंरिंदों ने वीडियो वायरल कर दिया था.