बॉलीवुड सिंगर शान ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से परेशान होकर एक ट्वीट किया है. शान ने ट्विटर पर लिखा, 'आखिर सरकार पेट्रोल पर जीएसटी क्यों न लाती? पेट्रोल पर इतना भारी-भरकम टैक्स क्यों लागू किया जा रहा है? इसका कोई संतोषजनक जवाब है' कृपया कोई मुझे इसे समझने में मदद करे.' ट्वीट को पढ़ने के बाद लोगों ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और तरह-तरह के सुझाव भी दिए.