सिंगर नीति मोहन (Niti Mohan) के घर में नन्हे मेहमान का जन्म हुआ है. नीति ने 2 जून 2021 को बेटे को जन्म दिया है. पति निहार पांड्या (Nihar Pandya) ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए फैंस के साथ खुशी शेयर की.
नीति के साथ निहार ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी खूबसूरत पत्नी मुझे अपने छोटे बेटे को वह सब कुछ सिखाने का मौका दे रही है जो मेरे पिता ने मुझे सिखाया है. वह हर दिन मेरे जीवन में अधिक से अधिक प्यार फैलाती जा रही है. सबसे महत्वपूर्ण बात, नीति और हमारे नवजात शिशु दोनों स्वस्थ और ठीक हैं.'