ओटीटी प्लैटफॉर्म Voot ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें शो Bigg Boss OTT की पहली कंटेस्टेंट को कंफर्म किया गया है. सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) ‘बिग बॉस ओटीटी’ का हिस्सा होंगी. प्रोमो की शुरुआत में नेहा गाना 'बाजरे दा सिट्टा' गाती हैं. वह कहती हैं, 'तैयार हो जाइए बिग बॉस के घर में मेरी आवाज सुनने के लिए. ये आवाज गाती भी है, गूंजती भी है लेकिन किसी से डरती नहीं है.'
Bigg Boss OTT में कई जाने-पहचाने कलाकार शो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. इस बार 'जनता फैक्टर’ द्वारा कॉमन मैन यानी कि आम आदमी को ‘बिग बॉस ओटीटी’ के 'अनकॉमन पावर्स' दिए जा रहे हैं. इसके जरिए अपनी पसंद के प्रतिभागियों को चुनने, उन्हें शो में बनाए रखने, टास्क देने और उन्हें शो से बाहर निकालने की ताकत भी मिलेगी. बता दें Bigg Boss OTT का प्रसारण 8 अगस्त से Voot app पर होगा.
ये भी पढ़ें: Shilpa Shetty के समर्थन में आए हंसल मेहता, सेलेब्स की चुप्पी पर कही ये बात