इस साल बॉलिवुड सेलेब्स के घर नन्हे मेहमानों के आने से लगातार खुशियां आ रही हैं. करीना कपूर के बाद अब सिंगर हर्षदीप कौर के यहां भी नन्हा सदस्य आया है. हर्षदीप ने बेटे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी. हर्षदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है. अपने पति के साथ प्रेग्नेंसी के वक्त की फोटो शेयर करते हुए हर्षदीप ने लिखा- 'स्वर्ग नीचे पृथ्वी पर आ गया है और हमें मम्मी-डैडी बना दिया है. हमारा जूनियर सिंह आ गया है और हम बहुत ज्यादा खुश हैं.'