2018 की फाइनलिस्ट सिमोना हालेप ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. मौजूदा विम्बल्डन चैंपियन ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इस्तोनिया की एनेट कोंटावेट को सीधे सेटों में 6-1,6-1 से हराया. पूर्व वर्ल्ड नंबर वन हालेप ने जिस तरह से एक घंटे के भीतर ये मुकाबला आसानी से जीता, उसके बाद वो ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब की बड़ी दावेदार बन गई हैं.