अमेरिका में रहने वाले सिख समुदाय के लिए ऐतिहासिक फैसला हुआ है. अमेरिका में होने वाले 2020 की जनगणना में सिखों को एक अलग जाति का दर्जा मिला है. अमेरिका में काम करने वाली संस्था युनाइटेड सिख्स ग्रुप ने कहा है कि ये पहली बार होगा कि अमेरिका की जनगणना में सिखों को गिना जाएगा और इनका रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा. युनाइटेड सिख्स ने यूएस सेंसस से मिलकर ये बात रखी कि अमेरिका में रहने वाले सिख अलग जाति के हैं जिनका रहन-सहन, खान-पान, पहनावा, भाषा और इतिहास अलग है. युनाइटेड सिख्स के मुताबिक अमेरिका में करीब 10 लाख सिख समुदाय के लोग रहते हैं.