भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण में अहम सफलता, UK के गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

Updated : Apr 16, 2021 17:58
|
Editorji News Desk

करीब 20 हजार करोड़ के धोखाधड़ी केस में वांटेड भगोड़े हीरा काराबोरी नीरव मोदी ( Neerav Modi) को भारत प्रत्यर्पित किए जाने की अर्जी को ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. ये भगोड़े नीरव मोदी को भारत लाने के दिशा में अहम कदम है. इससे पहले ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट (Westminster Court) ने प्रत्यर्पण की याचिका मंजूर कर ली थी, और उसे स्वीकृति के लिए ब्रिटेन के गृह मंत्रालय भेजा था. साथ ही कोर्ट ने उसकी उन दलीलों को भी खारिज किया था जिनमें नीरव ने कहा था कि भारत की जेल में उसका ख्याल नहीं रखा जाएगा. 

आपको बता दें कि CBI और ED के अनुरोध पर भारत ने ब्रिटेन से नीरव का प्रत्यर्पण अगस्त 2018 में ही मांगा था. नीरव इस समय लंदन की वांड्सवर्थ जेल में है. हालांकि नीरव के पास अभी भी ब्रिटेन की ऊपरी अदालत में जाने का विकल्प मौजूद है, इसलिए नहीं लगता कि उसे तुरंत भारत लाया जा सकेगा, लेकिन प्रत्यर्पण को मंजूरी इस दिशा में अहम सफलता है. भारत लाए जाने के बाद नीरव मोदी को मुंबई की आर्थर रोड जेल के हाई सिक्योरिटी वाले 12 नंबर बैरक के सेल में रखा जाएगा. 

Nirav modiUK court

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?