Updated : May 17, 2019 15:18
|
Editorji News Desk
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री (Local Body Minister) नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने गुरूवार को अपनी पत्नी नवजोत कौर (Navjot Kaur) के उन आरोपों का खुलकर समर्थन है, जो उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) के खिलाफ टिकट को लेकर लगाए थे। नवजोत कौर ने यह आरोप लगाया था कि कैप्टन अमरिंदर और राज्य पार्टी प्रभारी आशा कुमारी दोनों यह चाहते थे कि उन्हें चंडीगढ़ से लोकसभा सीट न मिले। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सिद्धू से उनकी पत्नी के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- “वह कभी भी झूठ नहीं बोलेंगी। मेरी पत्नी काफी मजबूत और नौतिक मर्यादापूर्ण हैं, इसलिए वे कभी झूठ नहीं बोलेंगी।”