वूट (Voot) के वीकेंड स्पेशल एपिसोड में करण जौहर (Karan Johar) के साथ-साथ बिग बॉस (Bigg Boss OTT) के फैंस की पसंदीदा जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी आए थे. करण जौहर (Karan Johar) और बिग बॉस की लाइव ऑडियंस के सामने सिद्धार्थ शुक्ला ने उनके और शहनाज गिल के रिश्ते के बारे में एक बड़ा खुलासा किया.
सिद्धार्थ शुक्ला ने करण से कहा कि वे दोनों एक रिलेशनशिप में हैं. सिद्धार्थ का यह जवाब सुनकर करण ने उन्हें फिर एक बार पूछा कि क्या आप यह कहना चाहते हो कि आप दोनों एक रिलेशनशिप में हो. सिद्धार्थ ने फिर से इस सवाल का जवाब हां में दिया. शहनाज ने भी सिद्धार्थ की हां में हां भर दी. सिद्धार्थ ने कहा कि कई बार मीडिया में उनके रिश्ते को लेकर या फिर ब्रेक अप को लेकर उल्टी सीधी बातें होती हैं, जिनमें असल में कोई सच्चाई नहीं होती.
करण ने सिद्धार्थ की बात सुनकर उन्हें तुरंत रोकते हुए कहा कि 'लेकिन अभी अभी आपने कहा हैं कि आप और शहनाज रिलेशनशिप में हैं.' करण जौहर को रोकते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि रिलेशनशिप में हैं लेकिन दोस्ती का रिलेशनशिप हैं. हमारे बीच फ्रेंडशिप का रिश्ता हैं.
ये भी पढें: The Kapil Sharma Show इस दिन होगा ऑनएयर, अक्षय-अजय होंगे पहले एपिसोड के गेस्ट