सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) स्टारर फिल्म 'शेरशाह' (Shershaah) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सिद्धार्थ इस फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra) की भूमिका निभाते नजर आएंगे. इस किरदार के लिए सिद्धार्थ ने कड़ी मेहनत की है. Amazon Prime वीडियो ने अपने यूट्यूब चैनल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के ट्रांसफॉर्मेशन का अनदेखा सफर साझा किया है.
फिल्म 'शेरशाह' के इस बीटीएस (Behind The Scenes) वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आने वाली फिल्म की पूरी टीम के रियल-टू-रील ट्रांसफॉर्मेशन की गहराई से जानकारी दी गई है. वीडियो में पूरी टीम कड़ी मेहनत करती दिखाई दे रही है. सिद्धार्थ मल्होत्रा बताते हैं- मेरे लिए 'शेरशाह' एक सपने के सच होने जैसा है. यह मेरी पहली फिल्म है जो कि रियल लाइफ कैरेक्टर पर बेस्ड है. वहीं, कियारा ने बताया कि जब कैप्टन बत्रा के पेरेंट्स ने सिद्धार्थ को देखा तो कहा, तुम हमें हमारे बेटे की याद दिलाते हो.
बता दें फिल्म का प्रीमियर 12 अगस्त, 2021 को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर होगा.
ये भी पढ़ें : Shamita Shetty स्टाइलिश अंदाज में सैलून के बाहर हुईं स्पॉट, लोगों ने किया ट्रोल