टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ( Shweta Tiwari ) इन दिनों खतरों के खिलाड़ी के लिए केप टाउन में हैं. श्वेता और उनके पति अभिनव कोहली ( Abhinav Kohli ) के बीच चल रहे आरोप प्रत्यारोपों का मामला सुर्खियों में है. हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके बिल्डिंग की CCTV फुटेज शेयर की है. वीडियो में बच्चे को लेकर दोनों के बीच बहस चल रही है. वीडियो शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा अब सच्चाई सबके सामने आ जाएगी. देखिए वीडियो में कैसे दोनों बच्चे को लेकर खींचतान कर रहे हैं.