परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput), ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) जैसे स्टारों से सजी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' (Shuddh Desi Romance) की रिलीज को 8 साल पूरे हो गए हैं. फिल्म के 8 साल पूरे होने पर परिणीत चोपड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है.
परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'मिस यू सुश. मिस यू ऋषि सर. आज आपको याद कर रही हूं.'
ये भी पढ़ें: Faisal Khan ने कहा- आमिर मुझे अच्छा एक्टर नहीं मानते, मेरी मदद क्या करेंगे