महालया अमावस्या पर लोगों ने हुबली नदी में लगाई आस्था की डुबकी

Updated : Sep 17, 2020 14:35
|
Editorji News Desk

पितृपक्ष के आखिरी दिन पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर कोलकाता में हुबली नदी में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दिन को महालया अमावस्या भी कहा जाता है। महालया का बंगाली लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं...दरअसल महालया दुर्गा पूजा की शुरुआत और पितृपक्ष का समापन माना जाता है...हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन मां दुर्गा से धरती पर आने की प्रार्थना की जाती है। हर साल महालया अमावस्या के अगले दिन से नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है लेकिन इस साल अधिक मास के कारण ये एक महीने बाद यानी 17 अक्टूबर को आएगा. इस साल दुर्गापूजा 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

Recommended For You