मशहूर गायिका श्रेया घोषाल (Singer Shreya Ghoshal) ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है. श्रेया और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय (Shiladitya Mukhopadhyaya) के घर नन्हा मेहमान आ गया है.
श्रेया ने खुद यह जानकारी फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा, 'भगवान ने आज दोपहर हमें एक अनमोल बेटे के रूप में आशीर्वाद दिया है. यह एक ऐसा भाव है जिसे पहले कभी महसूस नहीं किया गया. शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बहुत खुश हैं. आपके अनगिनत आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.'
बता दें 4 मार्च को श्रेया घोषाल ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके दी थी.