अदाकारा श्रद्धा कपूर का बुधवार को जन्मदिन है. बर्थडे गर्ल इन दिनों मालदीव में मस्ती करती नजर आ रही हैं. हाल ही में श्रद्धा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में श्रद्धा अपनी ही फिल्म के गाने 'कमरिया' पर डांस करती नजर आ रही हैं. वो अपने कज़न प्रियांक शर्मा की शादी अटेंड करने के लिए मालदीव गई है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें कि श्रद्धा 34 साल की हो गईं.