बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं. अब शनिवार 6 मार्च को रोहन के बर्थडे पर मुंबई के एक रेस्तरां में पार्टी रखी गई, जिसमें कई सेलेब्स के साथ श्रद्धा कपूर भी शामिल हुईं. श्रद्धा रोहन की पार्टी में शिमरी ब्लैक और पैरट ग्रीन ड्रेस में हाई हील्स पहन कर पहुंचीं. श्रद्धा इस मौके पर काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं. बता दें पार्टी खत्म होने के बाद दोनों एक ही कार से रवाना हो गए.