CAA के विरोध और समर्थन में होने वाली रैलियों की वजह से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अजीब स्थिति पैदा हो गई है. यहां 26 जनवरी से पहले तिरंगे झंडे की कमी हो गई है. स्थानीय फुटकर कारोबारियों के मुताबिक बड़ी संख्या में रैलियों की वजह से 4 जनवरी तक करीब साढ़े तीन लाख तिरंगे की बिक्री हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मांग को देखते हुए दुकानदारों ने तिरंगे की कीमत दोगुनी कर दी है. आलम ये है कि निर्माता इस डिमांड को पूरा करने के लिए ओवरटाइम कर रहे हैं. AIMIM प्रमुख ओवैसी 10 जनवरी को हैदराबाद में रैली करने वाले हैं जिसकी वजह से ये डिमांड और बढ़ गई है.