यामी गौतम, निमरत कौर और अभिषेक बच्चन स्टारर 10वीं की शूटिंग शुरू हो गई है. इसकी जानकारी फिल्म से जुड़े स्टार्स ने ख़ुद सोशल मीडिया पर दी. फिल्म से जुड़े हर स्टार ने अपने किरदार की एक झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट की है. तस्वीरों के मुताबिक अभिषेक इसमें गगन राम चौधरी का किरदार निभा रहे हैं. वहीं यामी ज्योति देसवाल और निमरत बिमला देवी की भूमिका में होंगी. तस्वीरों से साफ है कि यामी पुलिस वाली का और निमरत नेता का किरदार निभा रही हैं.