पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (Punjab National Bank Scam) के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) के मामले में भारत की उम्मीदों को झटका लगा है. डोमिनिका ने कहा है कि वह अपने यहां पकड़े गए कारोबारी को एंटीगुआ के हवाले करेगा, जहां का वह नागरिक है. दूसरी तरफ ईस्टर्न कैरेबियन सुप्रीम कोर्ट (Caribbean Supreme Court) ने मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण पर रोक लगा दी है.
डोमिनिका में चोकसी के वकील वेन मार्श ने कहा कि वे एंटीगुआ के नागरिक हैं भारत के नहीं. हमने सुना है कि एंटीगुआ के पीएम ने डोमिनिकन पीएम से चोकसी को भारत भेजने कहा है क्योंकि अगर चोकसी वापस एंटीगुआ पहुंचते हैं तो उन्हें संविधान के मुताबिक संरक्षण देना होगा.
बता दें कि इससे पहले एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउने ने कहा था कि डोमिनिका प्रशासन को मेहुल को सीधे भारत भेजना चाहिए. दूसरी तरफ भारत में मेहुल के वकील विजय अग्रवाल ने कहा हमारी कानूनी टीम ने अदालत में याचिका दाखिल की है ताकि मेहुल चोकसी तक पहुंच बनाई जा सके और उन्हें कानूनी मदद दी जा सके.
यह भी पढ़ें | भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी एंटीगुआ से भी हुआ लापता: रिपोर्ट्स