अमेरिका(America) ने भारत बायोटेक(Bharat Biotech) की कोरोवा वैक्सीन कोवैक्सीन(Covaxin) के इमरजेंसी यूज को मंजूरी देने से मना दर दिया है. यूएस के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी एफडीए(FDI) ने भारत बायोटेक की कोविड वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल(emergency use) के आवेदन को खारिज कर दिया है.
दरअसल बायोटेक की अमेरिकी साझेदार कंपनी ऑक्यूजेन(Ocugen) ने एफडीए को मास्टर फाइल भेजकर इस टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत मांगी थी. जिसे एफडीआई ने ये कहकर खारिज कर दिया कि, ऑक्यूजेन अपनी वैक्सीन के लिए इमरजेंसी यूज ऑथोराइजेशन के आवेदन के बजाय बायोलॉजिक्स लाइसेंस आवेदन सबमिशन पर फोकस करे.
वहीं भारत बायोटेक की साझेदार ऑक्यूजेन ने कहा है कि, हम आवेदन को मंजूरी देने के लिए दूसरे जरूरी दस्तावेजों को लेकर एफडीए के साथ चर्चा कर रहे हैं. कंपनी ने कहा कि, भले ही इससे वैक्सीन लाने में देरी होगी, मगर हम अमेरिका में कोवैक्सीन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.