बिहार में ये क्या हो रहा है? लालू के 'भूत' पर नीतीश की 'मारक पूजा'!

Updated : Jan 03, 2020 11:56
|
Editorji News Desk

बिहार की सियासत में एक बार फिर से जादू-टोने का जिक्र छिड़ गया है. दरअसल, नए साल पर लोगों से शुभकामनाएं लेने के दौरान सीएम नीतीश ने पुराने दिनों के किस्सों को याद किया. नीतीश ने कहा कि जब वो साल 2006 में सीएम निवास में रहने के लिए आए थे तब आरजेडी चीफ लालू और उनकी पत्नी राबड़ी देवी सीएम आवास में कई सारी पुड़िया रख कर गए थे. इसके बाद लालू ने नीतीश से कहा भी था कि वो सीएम आवास में भूत छोड़कर आए हैं. अब आरजेडी के सीनियर नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि कभी लालू प्रसाद यादव ने उनको बताया था कि नीतीश ने पटना के दरभंगा हाउस के काली मंदिर में लालू को लक्ष्य बनाकर मारक पूजा करवाई थी. ये बात पुजारी ने खुद आकर लालू को बता दी.

 

 

Nitish Kumarलालू प्रसाद यादवपटना न्यूजLalu Prasad Yadavनीतीश कुमारpatna news

Recommended For You